आरएसएस ने शुरु किया घर घर सम्पर्क अभियान
आजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बृहस्पतिवार को गृह संपर्क अभियान शुरू किया। यह 26 नवंबर तक चलेगा। संघ के स्वयंसेवक परशुराम नगर बस्ती में घर-घर जाकर संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए साहित्य वितरित कर रहे हैं। यह अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अभय त्रिपाठी ने कहा कि पंच परिवर्तन के सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व स्वदेशी का पालन संबंधी संदेश देना है। नगर के अंतर्गत आने वाले सभी बस्तियों व मुहल्लों में अभियान चलाया जाएगा। मुहल्ला स्तर पर चार-पांच की संख्या में टोली बनाकर स्वयंसेवक अपने मुहल्ले में लोगों से संपर्क करेंगे।
साथ ही उन्हें संघ के कार्यों और विचार से अवगत कराएंगे। संघ ने समाज के लोगों से भी अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। स्थानीय स्तर पर टोली में संघ के कार्यकर्ता के साथ समाज के विभिन्न वर्ग का सहयोग मिला। इस दौरान नगर प्रचारक अरुणेश, माहेश्वर पांडेय, धनंजय, रमेश आदि मौजूद रहे।





