आरएसएस ने कलेक्ट्रेट में किया होली मिलन समारोह, कहा- लोगों से गले मिलकर मनाये होली

March 6, 2023 9:45 AM0 commentsViews: 221
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नौगढ़ नगर इकाई ने रविवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में संघ के स्वयंसेवक, भाजपा के पदाधिकारी और नगर के अन्य लोगों ने एक दूसरे पर फूलों, अबीर–गुलाल की बारिश कर व गले लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी।

लोगों को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि होली भाईचारा बढ़ाने वाला प्राचीन त्योहार है। विदेशियों ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपरा पर भी कुठाराघात किया था, लेकिन होली के रंग ने ऐसा नही होने दिया। होली के रंग में सभी लोग एक जैसे नजर आते हैं, यह हमारी एकता व अखंडता को बनाए रखने में आवश्यक है।

होली हिंदू वर्ष का अंतिम त्योहार है, ऐसे में चाहिए कि वर्ष भर का गिला शिकवा मिटाते हुए लोगों को गले लगाकर होली मनाएं। इसके उपरांत लोक गायक अनिरुद्ध मौर्या द्वारा गाए फाग होली खेले रघुबीरा, आज बिरज में होली, खेले मसाने में होली सहित दर्जनों गीतों पर लोग झूमने लगे।

इस दौरान राजू सिंह, मुरलीधर अग्रहरि, गोविंद माधव, नगर प्रचारक अभय, प्रधानाचार्य राकेश, लालजी त्रिपाठी, राकेश दत्त त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, रूपेश सिंह, एसपी अग्रवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, अभय त्रिपाठी, अनिल द्विवेदी, विकास, सत्यम, आलोक, अशोक त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, मनोज कुमार, मनीष अग्रहरि, प्रदीप, अरुण, शिवा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply