सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल को सांसद रत्न 2026 से किया गया सम्मानित
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के सांसद जगदंबिका पाल को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘सांसद रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट संसदीय कार्यों, क्षेत्र के विकास और निरंतर जनसेवा के लिए प्रदान किया गया है। सांसद को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से पूरे जनपद में खुशी की लहर है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र की जनता का सम्मान बताया है।
दिल्ली में हुआ भव्य आयोजन
यह सम्मान समारोह बुधवार को नई दिल्ली स्थित ‘डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर’ में आयोजित किया गया था। इस गरिमामय कार्यक्रम में देश की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। सिद्धार्थनगर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव व युवा नेता सत्य प्रकाश राही ने सांसद पाल को बधाई दी है।
- मुख्य अतिथि: जी. किशन रेड्डी (केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार)
- विशिष्ट अतिथि: डॉ. सुकांत मजूमदार (केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार)
- मुख्य वक्ता: न्यायमूर्ति बी.आर. गवई (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय)
- अध्यक्षता: हंसराज अहीर (पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग – NCBC)
जनपदवासियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
सांसद रत्न अवॉर्ड मिलने पर सिद्धार्थनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। सांसद जगदंबिका पाल ने हमेशा संसद में जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पुरस्कार वास्तव में सिद्धार्थनगर की समस्त ‘जनता जनार्दन’ के स्नेह और समर्थन का सम्मान है।
उक्त सम्मान से जिले के सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, महामंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पावन मिश्रा, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, रमेश मनी त्रिपाठी, सतीश रस्तोगी, युवा नेता प्रेम त्रिपाठी, जय बक्श पाल, एसपी अग्रवाल, रिंकू पाल, मुरारी सिंह, राजू पाल, तेजु विश्वकर्मा, आशीष शुक्ला सहित पूरे जनपद वासियों ने बधाई दी है।





