भाजपा राज में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है- विजय पसवान

March 7, 2019 12:46 PM0 commentsViews: 271
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर।  कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय पासवान जी अपने विधानसभा क्षेत्र के बर्डपुर चैनपुर अलीगढ़वा धनगढ़वा नंद नगर ककरहवा दूल्हा चौराहा सड्डा परसा बिलारी मुहाना सिकरी चौराहा लोटन आदि क्षेत्रों का दौरा कर सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम को जिताने की अपील करते हुए कहा है कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है । महंगाई की मार से  आम आदमी कराह रहा है। यह सरकार दलितों पिछड़ों गरीबों किसानों कि कभी हितैषी नहीं  रही। यह हमेशा बड़े लोगों व पूजी पतियों की हितैषी रही है।  भाजपा सरकार ने जनता से जितने भी वादे किए थे  इनके सारे वादे झूठे निकले देश और प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। देश की जनता अभी तक अपने खाते में 15 लाख आने का इंतजार कर रही है जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

Leave a Reply