यादव सेना ने समाज सेवा क्षेत्र में रखा कदम, अखिलेश यादव ब्लाक अध्यक्ष बने

November 15, 2018 1:13 PM0 commentsViews: 519
Share news

अनीस खान

सिद्धार्थ नगर। यादव सेना संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के लोटन विकास खंड में  अखिलेश यादव को ब्लाक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उनके मनानयन पर याद समाज ने हर्ष व्यक्त किया। यादव सेना एक गैर राजनीतिक संगठन के रूप में काम करेगा। इसका काम केवल गरीब असहाय की मदद करना होगा।

इस अवसा पर संगठन के जिला प्रभारी सिद्धांत यादव और जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि ,यादव सेना का विस्तार पुरे जनपद में किया जा, रहा है। गरीब और,असहाय, लोगों का मद्द करना ही यादव सेना का मुख्य लक्ष्य है। संगठन के बारे में जब सिद्धांत यादव  ने बताया कि,यादव सेना गैर राजीनीतिक संगठन है,जिसका मुख्य  उद्देश्य है,की समाज के लोगो को उनके हक के प्रति जागरूक करने के साथ, शिक्षा, जैसे अहम मुद्दे से जोड़ कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा आपस में भाईचारे के माध्यम से हर तबके  के लोगो का सहयोग करना ही यादव सेना का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं यादव सेना के जिलाध्यक्ष विजय यादव  ने कहा कि जिस तरह ब्राह्मण महासभा, कर्णी सेना, हिन्दू युवा वाहिनी, पासी समाज, पटेल समाज, जय सवाल समाज  है, ठीक  उससे भी, बेहतर जन सहयोगी संगठन यादव सेना साबित होगी,  इसका विस्तार पूरे जनपद में बहुत तेजी से हो रहा, है। भविष्य में यादव सेना द्धारा समाज सेवा के रूप में और भी कई काम किये जायेंगे।

 

 

Leave a Reply