साधना श्रीवास्तव बनी शिक्षामित्र एसोशियेशन के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

February 6, 2023 10:56 AM0 commentsViews: 379
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला और जिला महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी ने शिक्षा मित्र साधना श्रीवास्तव को संगठन में महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। द्वय पदाधिकारियों ने संगठन को गतिशील बनाने की दिशा में अधिकाधिक महिला शिक्षा मित्रों को जोड़ने की अपेक्षा की है।

नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने जनपदीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की नीतियों के साथ ही सभी के सम्मान में कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास होगा। जिस आशा और विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस समय पहली प्राथमिकता 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित हितार्थ महासम्मेलन को सफल बनाना है। इसमें जिले से भारी संख्या में महिला शिक्षा मित्रों की सहभागिता के लिए कोशिश की है। साधना के जिलाध्यक्ष बनने पर शिक्ष मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Leave a Reply