साधू शरन सिंह कन्या इण्टर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

April 19, 2025 4:04 PM0 commentsViews: 284
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लाक क्षेत्र के परसौना में स्थित साधू शरन सिंह कन्या इण्टर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह अंक पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सत्य प्रकाश राही एवं विशिष्ठ अतिथि अजीत सिंह, फतेहबहादुर सिंह, सुनील सिंह प्रधान, हजारी लाल गुप्ता प्रधान, गुड्डू यादव द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया।

समारोह में कक्षा नर्सरी से कक्षा ग्यारह तक प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 33 छात्र-छात्राओं को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी उत्तीर्ण बच्चों को अतिथियों एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की‌ गई।

मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है सभी छात्र-छात्राओंँ को अपने अंदर प्रतियोगिता की भावना पैदा करनी होगी और अनुशासन में रहते हुए ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है।

इस दौरान प्रबंधक संजीत सिंह, प्रधानाचार्य अनिरुद्ध कुमार, राम प्रकाश पाण्डेय, श्यामबदन विश्वकर्मा, डॉ. सोमन, हरिशंकर पाण्डेय, सुमित चन्द, रामप्रीत, गोविन्द प्रसाद, आयुष सिंह, रमेश, स्वाति सिंह, प्रतिज्ञा दुबे, पूनम, कुसुम, नीतू यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply