सनसनी : घर में घुस कर दस लाख के जेवर, नकदी समेत रिवाल्वर भी उठा ले गये चोर
पाठक परिवार के आठ लाख रुपये के जेवर गायब होने का अनुमान
पिछले सप्ताह भी एक लेडी डाक्टर के घर 20 लाख की हुई थी चोरी
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के वबस्कोहर रोड पर स्थित ग्राम सहदेइया में राहुल पाठक के मकान में बीती रात घुस कर चोंरों ने घर में रखे लाखों रूपये के गहने नकदी पर हा साफ कर दिया। नकदी जेवर के साथ चोर घर में रखा गृहस्वामी का रिवाल्वर भी उठा ले गये। इस घटना में कम से कम आठ लाख के जेवर गये हैं। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी छा गई है। बता दें कि घटना से पांच दिन पहले भी इटवा कस्बे की एक महिला डाक्टर के घर से 20 लाख की चोरी हुई थी। ताजा वारदात से क्षेत्रीय नागरिकों में बहत दहशत है।
बताया जाता है कि शनिवार को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने के बाद राहुल पाठक का पूरा परिवार रात करीब 11 बजे तक सो गया। राहुल पाठक एलआईसी ें कार्यरत े। उनका परिवार काफी सम्पन्न था। अनुमान है कि चोरों ने रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच मकान में प्रवेश किया। गाव वालो के मुताबिक चोरों ने मकान के पिछले दरवाजे को किसी प्रकार खोल कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद आराम से उन्होंने मकान के कई कमरों में रखे बाक्स, अलमारियों की तलाशी ली। इस दौरान उनके हाथ करीब सात आठ लाख रूपये के जेवर समेत गृहसमी का रिवाल्वर भी हाथ लगा। इसके बाद चाोर जिस रास्ते से आये थे, उसी राह से लौट गये। यहां यह बता दें कि परिवार के सदस्य घर के अगले कमरों में सो रहे थे। जबकि सारे कीमती सामान पीछे के कमरें में रखे थे। इसलिएए किसी को भनक नहीं मिल सकी।
पीडित परिवार के मुताबिक रविवार की भेर में जब परिजन जगे तो उन्हें इस चोरी का पता चला। घर का सामान देख् कर बिखरा देख कर सभी सन्न रह गये। ण्ूचना पर आनन फनन में इटा थानाध्यक्ष मय फोर्स वहां पहुंचे। और स्थिति की जानकारी ली। झाटना की सूचना पर च्क्षेत्राध्कारी इटवा ने भी मौके का निरीक्षण किया। इस बारे में पुलिस कर्मयसयों ने बताया की की चोरी गये यामनों की सूची बना कर आंकलन करने के बाद ही निश्चत रूप से कुछ कहा जा सकेगाा। लेकिन इतना ता कहा ही जा सकता है कि लाखों का सामान चोरी गया है। फिलहाल इटवा पुलिस घटना के खुलासे के लिए तुरंत सक्रिय हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी दहशत है।






