साहित्य संगम की कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारी हुए चयनित

September 8, 2023 8:30 PM0 commentsViews: 185
Share news

जनपद के साहित्यकारों, रचनाकारों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा साहित्य संगम

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 सितंबर को काव्य गोष्ठी का आयोजन भी होगा

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जनपद की नवोदित साहित्यिक संस्था साहित्य संगम की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा की ओर से जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए निम्न पदाधिकारियों के नामों को घोषित किया गया है।

संरक्षक मंडल में नजीर मलिक, डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी, गंगेश कुमार मिश्र, राणा प्रताप सिंह, दिलीप द्विवेदी को शामिल किया गया है। इसके अलावा नियाज कपिलवस्तुवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार जायसवाल, राम करन गुप्ता, सलमान आमिर, कैलाश मणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव महामंत्री, डॉ. विनयकांत मिश्र संयुक्त मंत्री, विजय कृष्ण नारायन सिंह, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव संगठन मंत्री, किरनलता सिंह, शुभम श्रीवास्तव सह संगठन मंत्री, पंकज पासवान कोषाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य में कृष्ण कुमार मिश्रा, अमित शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश शर्मा, कार्यसमिति सदस्य में अभय श्रीवास्तव, सद्दाम खां, राम स्वरूप अग्रहरि, साधना श्रीवास्तव और शारदा रावत को बनाया गया है। साहित्यिक संस्था, साहित्य संगम की अध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के साहित्यकारों, रचनाकारों, कवियों, शायरों को उचित मंच प्रदान करते हुए उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सतत प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी भी आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा जल्द ही सभी की सहमति से तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने साहित्यिक संस्था की मजबूती के लिए सभी साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों से सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply