गणतंत्र दिवस पर साहित्य सुधा द्वारा काव्यगोष्ठी आयोजित की गई

January 27, 2023 6:51 PM0 commentsViews: 111
Share news

अजीत सिंह 


सिद्धार्थनगर। गणतन्त्र दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर ख्यातिलब्ध साहित्यिक संस्था साहित्य सुधा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित एक लाज में काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। काव्यगोष्ठी का शुभारंभ डाक्टर विनय कान्त मिश्र की सरस्वती वंदना एवं भक्तिमय दोहों से हुई। गीतकार विजय सिंह ने गाँव की माटी को समर्पित अपने मधुर गीत से समां बांधा।

संघशील झलक ने सशक्त देशभक्ति पूर्ण रचना प्रस्तुत कर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। शायर सलमान आमिर ने देश भक्ति पूर्ण रचना के साथ ही एक खूबसूरत गजल पेश कर कार्यक्रम को नयी ऊँचाइयाँ प्रदान की। स्थापित कवि कृष्ण कुमार मिश्र एवं गंगेश मिश्र अनुरागी की देशभक्ति पूर्ण रचनाओं पर देर तक तालियां बजती रहीं। कार्यक्रम के दौरान डाक्टर नरेंद्र पटेल के काव्य संग्रह कशिश का लोकार्पण भी किया गया।

रवि श्रीवास्तव, अमित शर्मा, सुजीत जायसवाल, शिवसागर सहर तथा समरजीत मल्ल की रचनाएँ भी खूब सराही गयीं। कार्यक्रम का संचालन नियाज़ कपिलवस्तुवी ने किया। कार्यक्रम के अंत में साहित्य सुधा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कविगण के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्थाध्यक्ष डाक्टर गोविन्द प्रसाद ओझा “प्रेम” ने कहा कि साहित्य सुधा द्वारा हर राष्ट्रीय पर्व एवं अन्य विशेष अवसरों पर ऐसे साहित्यिक आयोजित किए जाते रहेंगे जिससे बुद्ध भूमि के नवोदित रचनाकारों को अभिव्यक्ति का एक समृद्ध मंच मिलता रहे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अरूण प्रजापति, कर्मचारी नेता रामकरन गुप्ता तथा शिक्षक नेता कैलाशमणि त्रिपाठी, पंकज पासवान, शुभम श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply