सहकारी समिति खखरा खुर्द पर किसानों ने किया प्रदर्शन, यूरिया ब्लैक करने का आरोप
आजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति खखरा खुर्द विकास खंड लोटन पर वृहस्पतिवार को दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन कर सचिव पर यूरिया ब्लैक करने का आरोप लगाया और कहा कि यहाँ के सचिव उमेश यादव द्वारा 350 रुपये लेकर 500 सौ रुपये में बेचने के अलावा नेपाल भेजा जाता है।
किसानों ने बताया कि समिति में यूरिया 150 बोरी से अधिक है परन्तु अधिक रुपये में बेचने की लालच में किसानों को नही बांट रहे है जबकी किसान सुबह से लाइन लगाए थे। किसानों ने समिति पर सचिव द्वारा किए जा रहे भ्रस्टाचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मांग किया है कि सहकारी समिति खखरा खुर्द पर यूरिया खाद वितरण करावें।
मौके पर प्रमुख रूप से किसान सोनू सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, जय प्रकश सिंह, सोमन, आदर्श सिंह, राम हरख, राम बेलास, राजेश, रामबृक्ष साहित कई लोग मौजूद रहे।





