देखें विडियो-नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 5 सौ सपाई गिरफ्तार, अस्थाई जेल भेजे गये

December 19, 2019 2:58 PM0 commentsViews: 843
Share news

—पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय इटवा स्थित अपने आवास पर नजरबंद किये गये

नजीर मलिक 

सिद्धार्थनगर। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर सिद्धाद्धार्थनगर में आंदोलन कर रहे लगभग सपाइयों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय सपाई बहुत जोश में थे। उनका जोश देख कर प्रशासन को अतिरिकत फोर्स बुलानी पड़ी। उनको जेल ले जाने के लिए बसें कम पड़ गईं। उन्हें जय किसान इंटर कालेज में बनी अस्थाई जेल ले जाया गया है। सपा नेताओं ने इसे तानाशाही और लोकतंत्र का गला घोंटे जाने की संज्ञा दी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांउेय आज प्रातः ही अपने घर में नजरबंद किये जा चुके हैं।

बुलानी पड़ी अतिरिकत फोर्स

प्राप्त विवरण के अनुसार आज सुबह लगभग पौने दस बजे सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम ‘योगी- मोदी मुर्दाबाद तथा नागरिकता संशोधन एक्ट वापस लो’ जोरदार नारे लगाता हुआ कलक्ट्रेट की तरफ आगे बढ़ा। लेकिन अभी वह मुख्य सड़क पर पहचने ही वाले थे कि भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस पर दोनों पक्षों में नाकझोंक होने लगी। इसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई। सपाई पुलिस पर भारी पड़ने लगे। इससे हालात को बेकाबू होते देख प्रशासन को अतिरिकत फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस वालों की दूसरी कुमुक पहुंचने के बाद ही सपाइयों को काबू में किया जा सका।

लेकिन सपाइयों का सरकार विरोधी नारा जारी रहा। अंत में लगभग १२ बजे पुलिस सभी सपाइयों को गिरफ्तार करने की घोषणा के साथ उन्हें बसों में भरने लगी। कितने लोग गिरफ्तार किये गये, इस सवाल पर मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट का कहना था कि वास्तविक संख्या औपचारिकता के बाद ही पता चलेगी। लेकिन मौके पर पुलिस के घेरे में खडे सपाइयों को देख कर उनकी तादाद पांच सौ के आसपास आंकी जा रही है। आंदोलनकारियों को बसों में भर भर कर सनई चौराहा स्थित अस्थाई जेल ले जाया गया है।

नेताओं ने कहा अंत तक लड़ेंगे

गिरफ्तारी के समय प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक लालजी सादव व विजय पासवान ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारे निरंकुश हो रही हैं। दोनों नेताओं ने नागरिकता संशोधन विधेयक को संविधान का अपमान और धर्म के आधार पर अलगाववादी कानून बता बताया। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी देश के हर नागरिक के साथ समानता की पक्षधर है। वह इसके लिए सदा लड़ती रहेगी। दूसरी तरफ प्रशासन ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को आज सुबह ही उनके इटवा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। वे सिद्धार्थनगर के लिए निकलने ही वाले थे कि पुलिस ने रोक दिया, जिससे वे आंदोलन में भाग नहीं ले सके।

कौन प्रमुख नेता हुआ गिरफ्तार

गिरफतारी देने वालों में पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक लाल जी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, सहित सपा नेता चिनकू यादव, पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष और महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष चमन आरा राइनी, नगरपालिका अध्यक्ष इद्रीश पटवारी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य जुबैदा चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अफसर रिज्वी, बेचई यादव, सपा प्रवक्ता विजय यादव, अनूप यादव, कलाम सिद्दीकी, रमजान अली चन्द्रमणि यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply