खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार में पुलिस चौकी भवन का हुआ भूमिपूजन

October 14, 2021 8:30 PM0 commentsViews: 380
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना छेत्र अंतर्गत सकारपार चौकी हेतु स्थाई भवन निर्माण के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। सकारपार चौकी इंचार्ज सतीश सिंह और प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रविन्द्र कुमार सिंह ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चना कर भवन निर्माण की नींव रखी।

इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज सतीश सिंह के प्रयास करने पर जन सहयोग से बन रहे चौकी के स्थाई भवन निर्माण से पुलिसकर्मियों के साथ साथ फरियादियों के लिए भी काफी सुविधा हो जाएगी। करीब 20 वर्ष पूर्व स्थापित सकारपार चौकी आज भी सकारपार चौराहे पर एक कमरे के किराए के भवन में संचालित है। वहां न तो चौकी इंचार्ज और न ही सिपाहियो के ढंग से बैठने और न ही रहने की व्यवस्था है।

फरियादी भी फरियाद लेकर आते हैं तो उन्हें बाहर से ही अपनी बात पुलिस कर्मियों तक पहुचानी पड़ती है। इस मौके पर सकारपार चौकी के विनोद तिवारी, राम उग्रह, राम नरेश यादव, राम भरोसे यादव एवं समस्त स्टाफ के साथ साथ, क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजेन्द पाण्डेय, विकास पाण्डेय, गणेश राय, अभिषेक पाण्डेय आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply