झूठे सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके जनता- जमील

November 15, 2021 11:55 AM0 commentsViews: 170
Share news

 

 कानून व्यस्था, भाई चारा, सामाजिक सौहार्द को भाजपा के

चंगुल से बचाने के लिए अखिलेश यादव को बनाएं मुख्यमंत्री

 

 

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर-  बानगंगा नदी से सटे परसोहिया नानकार गांव में  समाजवादी जन चौपाल का आयोजन किया किया। इसमें नेताओं ने सपा सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देने के साथ प्रदेश सरकार की कटु आलोचना भी की गई।।

इस अवसर पर सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा जनता को छलने वाली भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है, अब जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है,जनता प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा आज़ादी के बाद से ऐसा निरंकुश तानाशाही शासन जनता ने नहीं देखा आज जनता की सुनवाई न थाने पर न तहसील पर और न ही जिले पर कहीं नहीं हो रही।

आज पुलिस स्टेशन के अंदर जनता को नेता के इशारे पर मार दिया जाता है नेता खुले आम अपने दुश्मनों को आपराधिक मुकदमे और बर्दाश न कर पाए तो खुद ही जान से मार देते हैं आज जिस तरह का माहौल हो गया है यह सब दिशाहीन राजनीति और भयानक भ्रष्टाचार के कारण है आम आदमी को बोलने की इजाजत नहीं है, अच्छे दिन लाने व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी, जनता सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

इस दौरान हैदर अली, इरशाद खान, रिजवान खान, वकार मोइज खान,इजहार खान,मोहम्मद उमेर,जावेद खान, सोनू पासवान,राधे, सलीम खान आरिफ खां, सलमान खान, समीर खान,राम अवतार यादव, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम समाजवादी लोहिया वाहिनी के विधानसभा उपाध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

 

 

Leave a Reply