मंगलवार को पराये युवक का दाह संस्कार करने पर राजू सिंह के मानवता की दुहाई दे रहे लोग

June 23, 2022 9:25 PM0 commentsViews: 467
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़ (सदर) ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह ने मंगलावर की रात को शहर मे मानवता की मिशाल पेश कर दिया। उन्होंने एक 25 वर्षीय नौजवान जिसका अब इस दुनिया में 80 वर्षीय बुजुर्ग माँ के अलावा कोई नहीं हैं उसको मुखाग्नि देने में अपना तन मन धन सब न्योछावर कर दिया। राजू सिंह की मानवता देख सुनकर नगर पालिका क्षेत्र (शहर) के लोग उनकी भूरी भूरी प्रशंसा और दुहाई दे रहे है।

बताया जाता है कि मुख्यालय के नगर पालिका परिषद क्षेत्र के भीमापार रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले संजय वर्मा (25) कैंसर से पीड़ित था। और मंगलवार की शाम करीब 5 बजे वह गोलोक वासी हो गया। संजय के मरने की खबर सुन आसपास के लोग जुटे और उसके दाह संस्कार को लेकर गमगीन दिख रहे थे।

 

इस बात की जानकारी समाजसेवी राजू सिंह को हुई तो वे फ़ौरन मौके पर पहुँच दाह संस्कार के इंतजाम किए और पूर्व प्रधान जगमोहनी राजू चौबे, अनुराग श्रीवास्तव उर्फ़ गगन, विजय चौधरी, आलोक लोधी, मनोज लोधी व अन्य कई लोगों के साथ मृतक को जमुआर नाले पर बने अंत्येष्ठी स्थल पर ले गये। बताया जाता है कि मृतक के एक दूर के रिस्तेदार के छोटी उम्र के लड़के ने मुखाग्नि स्पर्श किया और बाद के समस्त दाह संस्कार के क्रिया क्लाप स्वयं राजू सिंह ने किया।

 

एक पराये युवक अंतिम संस्कार कर इंसानियत की मिशाल पेश देखकर मुख्यालय के भीमापार व आसपास के लोग राजू सिंह और उनके सहयोगियों की जमकर सराहना करते और दुहाई देते देखे जा रहे हैं। 

Leave a Reply