जनजागरण आंदोलन के अखिरी दिन सपाइयों ने सदर क्षेत्र में लगाई हुंकार

July 16, 2020 12:15 PM0 commentsViews: 246
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। लगातार नौवें दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के कुशभवना, बुजबुजवा, बरैया, भैंसहवां, महादेवा बाजार, पटनी जंगल धुरीकुइयां आदि क्षेत्रों में अपने समाजवादी साथियों के साथ साइकिल चलाकर जन जागरण करते किया तथा समाजवादी आह्वान पत्र बांटा।

इन स्थानों पर पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि किसान विरोधी, गरीब विरोधी, जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जनता से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इनका सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा एक छलावा है। भाजपा के लोगों ने इसी झूठे नारे के बल पर पूरे देश को गुमराह करके सबको छलने का काम किया है। इस सरकार की पूरी नींव ही झूठ पर टिकी हुई है। 

महंगाई से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। ऊपर से डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके गरीबों का जीना मुहाल कर दिया है। खाद बीज के साथ-साथ  खाने पीने की आवश्यक  वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। नौजवान बेहाल है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, प्रवासी मजदूरों का कोई पुरसा हाल नहीं है। लोगों के सामने भुखमरी का संकट है। 

पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का बोलबाला है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। कानपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह सरकार के ठोंको राजनीति का परिणाम है l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्रभान यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी (मीडिया प्रभारी जयप्रकाश यादव, स्वामीनाथ यादव, रामहित यादव, इंद्रमणि यादव, उदयराज यादव, मोनू मिश्रा, विद्यासागर लाल खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply