सपा सरकार के जनहित के कामों को जनता को पुनः याद दिलाना जरूरी- जमील सिद्दीकी

September 5, 2020 12:48 PM0 commentsViews: 352
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मिशन 2022 के तहत समाजवादी युवा नेता पूर्व विधान सभा प्रत्याशी व नौगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जमील सिद्दीकी ने उपनगर में बैठक कर समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए जनता के लाभ के कामों को बताकर कार्यकर्ताओं मित्रों से जनता में प्रचारित करने का आह्वान किया

जमील सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा देकर जनहित का बहुत बड़ा काम किया है, जो आज भी चल रही है। उसी तरह समाजवादी पार्टी की डायल 100 सेवा भी हर गरीब मजलूम और असहाय को घटना स्थल पर ही सहायता पहूँचाने का काम कर रही है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अगर बालक बालिकाओं को नई योजनाएं दी, तो लोहिया आवास योजना के तहत आवास विहीन लोगों को मकान देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था दी और तमाम भर्तियां कर नौजवानों को रोजगार दिया। स्मार्ट फोन, लैपटॉप, लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे, कक्षा दस पास करने वाली छात्रओं को एक साइकिल, दस हजार रुपया व अपने जिले को सबसे बड़ा तोहफा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के रूप में देने का कार्य किया है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने कहा कि सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता के हितों में जो भी योजना लागू किया था भाजपा सरकार ने उसे खत्म कर जनविरोधी कार्य किया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन, छात्रों में लैपटॉप वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन कर जनहित में कार्य किया था जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर जनविरोधी कार्य किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चौमुखी विकास के साथ-साथ किसानों, गरीबों, व्यापारियों, छात्रों व कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य किया। भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा करने का कार्य किया। भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है। नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार में जगह -जगह नारी को अपमानित होना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। बैठक में पार्टी के अनेक कार्यकर्ता व शुभेच्छु उपस्थित रहे।

Leave a Reply