सपा की अगुआई में किसानों ने किया क्रय केन्द्र का घेराव, धरने में खेतिहरों की जुटी विशाल भीड़

November 11, 2020 1:21 PM1 commentViews: 152
Share news

अजीतसिंह

सिद्धार्थनगर। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव एवं शोहरतगढ़ के पूर्व पार्टी प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में क्रय केन्द्र चिल्हिया का घेरावकिया तथा धरना देकर किसानों की उपज की समुचित खरीद की मांग की तथा शीघ्र खरीद न करने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन छोड़ने की स्थानीय प्रशासन को चेतावनी भी दी।

इस अवसर पर धरने में जुटी किसानों की विशाल भीड़ को सम्बधित करते हुए सपा अध्यक्ष एवं  लाल जी यादव ने कहा कि किसान बेहाल हैं, सरकार कुम्भकर्ण की नींद सो रही है, भृष्टाचार चरम पर है। सरकार का गरीबों, किसानों, जवानों और महिलाओं से कुछ लेना देना नही है, जनता को गुमराह किया जा रहा है अगर जिले में क्रय केंद्रों को चालू नही किया गया तो विशाल जन आंदोलन कर प्रशासन को काम करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

अपने सम्बोधन में पूर्व प्रत्याशी व प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का धान न तो क्रय केन्दों पर खरीदा जा रहा है, न तो क्रय केंद्रों को अभी तक चालू किया गया है। न ही उनके धान का उचित समर्थन मूल्य दिया जा रहा है बिचौलियों की चांदी हो रही है। जिससे किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सरकार में सिर्फ लूट मची हुई है। किसानों की सुनने वाला कोई नही है। समाजवादी पार्टी अब किसानों के मुद्दों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ेगी सभी समाजवादी साथी तैयार रहें।

 कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव इन्द्रशाना त्रिपाठी, हरिनारायण यादव, नियाज़ अहमद सिद्दीकी, अबु बकर,  पूर्व प्रमुख इन्द्रासना त्रिपाठी,खुर्शीद अहमद खान अनिल यादव, उमेश यादव, सलमान खान, रामू यादव, शैलेन्द्र, रवि चौधरी, सिकंदर यादव, अशफाक अहमद, विष्णु,  उमर, मो. हारून सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

1 Comment

  • बहुत खूब आप सभी लोगों ने मिलकर किसानों के लिए आवाज उठाई मैं आप सभी लोग को धन्यवाद देता हूं क्योंकि मैं भी एक किसान का बेटा हूं मैं भी किसानों का दर्द समझ सकता हूं आप सभी का अपना भाई आरिफ खान

Leave a Reply