समाजवादी सरकार की योजनाओं को जनता को याद कराएं कार्यकर्ता – माता प्रसाद पाण्डेय

June 21, 2023 3:57 PM0 commentsViews: 281
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धर्थनगर। बुधवार को डा. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जोनल और सेक्टर प्रभारियों की बैठक आहूत की गई। जिसमे संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव कमरुज्जमा खां व अध्यक्षता केके चौधरी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए इटवा विधायक व लोकसभा प्रभारी माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी सरकार में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी उसे जनता को याद कराने की जरूरत है। भाजपा को चुनौती देने के लिए बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं का गठन करना बहुत जरूरी है। भाजपा के गलत कामों का विरोध करके पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अपने अंदर जज्बा पैदा करके संघर्ष करने की जरूरत है।

लोकसभा सह प्रभारी ओमकार पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और हौसले से 2017 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी उसके बाद पार्टी में कही न कही कुछ कमी होने की वजह से पार्टी की हार हुई। समाजवादी पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं की तुलना किसी पार्टी से नही किया जा सकता है। झूठ के आधार पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है कई दर्जन सीटों पर 2 हजार से कम अंतर से समाजवादी पार्टी की हार कही न कही कमी को दर्शाता है। देश में मंहगाई पर विराम लगाने के लिए भाजपा को हटाने की जरूरत है।

लोकसभा सह प्रभारी आलोक तिवारी ने कहा कि इस बार बूथ, सेक्टर और जोन का गठन बहुत ही तेजी और सक्रिय लोगो को जोड़ कर किया जाए। संगठन को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय नेतृत्व बहुत ही गंभीर है। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत कैसे हो इस पर मंथन करना बहुत जरूरी है। काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जगह मिलनी चाहिए। भाजपा के पास केवल झूठ और जनता को गुमराह करने के अलावा कोई काम नही है इस बार लोकसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के खाते में जाए इसके लिए आज से ही बूथ स्तर पर लग जाए।

बैठक को जिलाध्यक्ष लालजी यादव, अजय चौधरी, अफसर रिज्वी, बेचई यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में अब्दुल लतीफ, बबलू खान, तौलेश्वर निषाद, पारसनाथ विश्वकर्मा, बड़कू पाण्डेय, बबलू पाठक, मो. हारून, बी.एन. तिवारी, सुरेश पाण्डेय, कमाल अहमद, दिनेश मिश्रा, दीनदयाल शर्मा, अंजुम हसन, उदयभान तिवारी, अनूप सिंह, विजय गौड़, हरिराम यादव, यार मोहम्मद, शक्तिनाथ पाण्डेय, गुलाम अली, साबिर अली, रामपाल यादव, मो. अजमल, रामपाल शुक्ला, प्रतीक राय शर्मा, मतीउल्लाह, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply