पूरे देश और प्रदेश की जानता से झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है- लालजी यादव

May 7, 2022 5:40 PM0 commentsViews: 294
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्य समिति की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष लालजी यादव जी  अध्यक्षता में संपन्न हुई। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश की जानता से झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। इसके विरोध में मई के अंतिम सप्ताह में जिला प्रशासन तथा थाना का घेराव किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों का बोलबाला है महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं चरम सीमा पर है महंगाई की मार से आम आदमी कराह रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आज स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार की बात नहीं हो रही है बल्कि पूरे देश और प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर राजनीतिक विद्वेष से प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्पीड़न कर उनके ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों तथा कार्यकर्ताओं के फर्जी उत्पीड़न की कार्रवाई पर चुप नहीं बैठेगी।

बैठक में विरेंद्र तिवारी, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, फिरोज आलम, मोहम्मद इदरीश पटवारी, जोखन प्रसाद चौधरी, हरिनारायण यादव, कृष कुमार चौधरी, अनीता द्विवेदी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, शैलेंद्र शर्मा, जावेद अहमद, शकील शाह, चंद्रजीत यादव, घनश्याम जायसवाल, डॉ प्रमोद यादव, अनूप त्रिपाठी, शशांक शेखर त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, शुभांगी भारत, विजय चौधरी, अमित यादव, रामू यादव, चंचल रावत, रामसेवक लोधी व रोहित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply