सत्ता के इशारे पर जिला पंचायत सदस्यों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही पुलिस- लालजी यादव

June 24, 2021 1:27 AM0 commentsViews: 588
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया को चौकी प्रभारी डिड़ई द्वारा जबरन अगुवा कर भाजपा के खेमें में सौपने का आरोप लगाया है। सपाइयों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता के इशारे पर काम कर रही है। सपा नेताओं ने इसके विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संंबोधित ज्ञापन सौंपा। 

बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव की अगुवाई में जनपदीय  पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। बाद में सभी कलेक्ट्रेट के लिए कूच किए। जुलूस के शक्ल में सपाइयों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पुलिस प्रशासन जिला पंचायत सदस्यों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। सपा के निर्वाचित सदस्यों, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सपा नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह व अन्य सपाइयों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया को चौक‌ी प्रभारी डिड़ई ने जबरन ले जाकर भाजपा प्रत्याशी को सौंप दिया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि ऐसे चौक‌ी प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पूर्व विधायक विजय पासवान, राम कुमार यादव, चमनआरा राइनी, कमाल खान, विरेंद्र तिवारी, विभा शुक्ला, बेचई यादव, जमील सिद्दीकी, मो. इद्रीश, शुंभागी द्विवेदी, अंबिकेश श्रीवास्तव, रमजान अली, चंद्रजीत जायसवाल, सोनू यादव, विजय यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, कमरूजमा, धीरू यादव, शैलेंद्र शर्मा, राकेश यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply