बांसी विधानसभा में समाजवादी छात्र सभा का वृक्षारोपण अभियान संपन्न

September 23, 2026 7:40 PM0 commentsViews: 56
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिले के विधानसभा बांसी में समाजवादी छात्र सभा द्वारा  चलाए जा रहे छात्र-नौजवान जागरूकता एवं PDA वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम एलडी पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज बांसी के परिसर में आम का पेड़ लगाकर PDA वृक्षारोपण अभियान के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष तुषाल आनंद ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी समस्याओं का सबसे सरल समाधान वृक्षारोपण है। उन्हों वृक्षारोपण कार्यक्रम के इस पहल के लिए छात्रसभा के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा कल एक विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ी को छाया और शुद्ध हवा देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने कहा कि हम सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे अपने आसपास का वातावरण स्वस्थ्य रहें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जय प्रताप यादव, जिला महासचिव नागेश्वर मिश्र उर्फ़ गोलू, छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष तुषाल आनंद, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं. रामस्वरूप पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष श्याम कुमार यादव, जिला सचिव उमेश यादव, आदर्श पांडेय, समेत छात्रसभा के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply