रिन्धु के प्रदर्शन ने सपा के स्थानीय दिग्गज स्व. सईद भ्रमर की याद दिला दी
–रिन्धु पासवान ने साबित कर दिया कि कपिलवस्तु के ज़मीन से जुड़ी एक मात्र सपा नेता हैं
–प्रदर्शन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने बढ़ाया रिन्धु पासवान की सियासी ताकत
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र की नेत्री व महिला सभा की जिला महासचिव श्रीमती रिंधू पासवान की अगुवाई में नौगढ़ तहसील पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामो में भारी पैमाने पर मूल्य वृद्धि तथा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की भारी किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद बीज तथा डीजल का ना मिल पाना, नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ,ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया था।
इस मामले में उल्लेखनीय रहा कि सपा के दिग्गज, ज़मीनी नेता व विधायक रहे स्व. सईद भ्रमर के बाद पहली बार तहसील स्तर पर सपा की रिन्धु पासवान ने सड़क पर उतरने का काम किया और वे इसमें सफल भी रहीं। कभी यह क्षेत्र स्व. भ्रमर के धरना प्रदर्शनों के नाम से जाना जाता था। उनके देहावसान के बाद से धरना प्रदर्शन के मामले में ये विधान सभा क्षेत्र सूना पड़ा था।
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रिन्धु पासवान समेत सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह आदि नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधियों का बोलबाला है पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस और बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया।
नीट परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है कमर तोड़ महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है प्रदेश की जनता ने इस जन विरोधी भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया है और 2027 में सपा मुखिया माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं।
आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हम लोगों के आन बान और शान है आज उनके परिवार के ऊपर कुछ चरित्रहीन नीच व गंदी मानसिकता के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गंदी व अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन संज्ञान ले और दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, बेचई यादव प्रदेश सचिव, अफसर रिजवी प्रदेश सचिव, चंद्रमणि यादव सदस्य प्रदेश कार्य समिति, मणेन्द्र मिश्रा मशाल प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, अनूप यादव जिला उपाध्यक्ष, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा, बृजभान यादव, सुनीता गोस्वामी जिला अध्यक्ष महिला सभा, अनीता द्विवेदी, रुखसार बेगम, नूरजहां, विजय चौधरी अब्दुल कलाम खान, इमामुद्दीन खान, मोहम्मद जफर खान, इरशाद खान, अमर प्रसाद जलालुद्दीन खान लतीफ खान राममिलन शुक्ला राम शंकर मौर्य मकसूद आलम वजहुल कमर चंचल रावत कलम हाशमी शफीक अहमद अब्दुल वहिद सुल्तान नूरजहां गुलजार शफीक अहमद अशफाक उल रब निजाम खान मनोज मिश्र अनुराग इरफान मिर्ज़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इससे पूर्व रिंधु पासवान सपा कार्यकर्ताओं के साथ नौगढ़ तसील के एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन देकर जन समस्याओं के निदान की मांग भी की।





