गुलजार समाजवादी किसान संघ के प्रदेश सचिव बने

June 7, 2017 2:12 PM0 commentsViews: 320
Share news

अजीत सिंह

 

guddu

सिद्धार्थनगर। समाजवादी किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने युवा सपा नेता मो. नसीम उर्फ गुलजार को प्रदेश सचिव नामित किया है। गुलजार डुमरियागंज तहसील के बढ़नी चाफा इलाके के सिरसिया गांव के निवासी हैं। समाजवादी पार्टी में उनकी सालों से आस्था जुड़ी हुई है। वे एक कर्मठ पार्टी वालंटियर के रूप में जाने जाते हैं।

अपने मनोनयन पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष मिश्र ने नये सचिव से पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा करते हुए उनसे संगठन की सदस्या बढ़ाने को भी कहा हैं। उनके मनोनयन पर डुमरियागंज के सपा नेता राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव, खुर्शीद अहमद खान, असगर अली, राजू गारमेंट, अमबिकेश श्रीवास्तव, अजय कुमार त्रिपाठी, अतीकुररहमान सभासद आदि ने बधाई दिया है।

 

 

Leave a Reply