किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई, गिरफ्तार होने के बाद रिहा

December 13, 2020 1:07 PM0 commentsViews: 154
Share news

अजीत सिंह\

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज कपिलवस्तु विधानसभा में बर्डपुर से किसानो के समर्थन में किसान साइकिल यात्रा की शुरुआत होने से पूर्व एसओ मोहना और एसओ अलीगढ़वा ने भारी पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया। इस पर समाजवादी पार्टी के नेेताओंं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा प्रशासन के इस कृत्य की घाेेर निंदा की।

इस दौरान दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राम चन्द्र यादव जी ने कहा कि किसान आंदोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनः स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए, सरकार की मनमानी नहीं। किसानों को सरकार के जिन फैसलों से दुश्वारी है उनको समाप्त करने की मांग में अनुचित क्या है? सरकार जनता के लिए जनता द्वारा चुनी जाती है। 

इस दौरान सपा नेता अनिल यादव व अबूबकर ने कहा कि भाजपा का एजेण्डा ही लोगों को झांसा देना है। सत्ता में आने के लिए उसने किसानों को कर्ज माफी, फसल की लागत का ड्योढ़ा दाम देने और सन् 2022 तक आय दुगनी करने का राग अलापा पर किया क्या? भाजपा सरकार ग्रामोफोन की अटकी सुई की तरह है, जनहित के कामों में उसकी रूचि नहीं। सच्चाई से उसका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है। वह तो कल्पना लोक में महल बनाती है और सपने दिखाकर लूटने का काम करती है।

अन्ततः पुलिस ने पूर्व जिला अध्यक्ष राम चन्द्र यादव जी, 303 कपिलवस्तु विधानसभा के नेता कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान, , उमेश यादव, अफ़ज़ल हुसैन, अतीकुर्रहमान, कुलदीप यादव, दीपक यादव, सुरेंदर यादव,  संदीप यादव, विक्रम गुप्ता, अजय गोस्वामी, फरहान खान, अबु हसर, इन्द्रश प्रजापति इमरान सहित अन्य सभी नेताओं कोरिहा कर आंदोलन को समाप्त कराया।  इस दौरान सत्य प्रकाश, शिव सागर, रामजीत, अजय कुमार, रहमत खान, शंकर, सोनू सहित सैकड़ो समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply