नये सदस्यों को संघर्ष के लिए अभी से तैयार रहना होगा- माता प्रसाद पांडेय

September 16, 2022 12:16 PM0 commentsViews: 327
Share news

अजीत सिंह

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। नये समंदस्यों को इसके लिए अभी से स्वयं को तैयार करना होगा।

पूर्व विस अध्यक्ष शोहरतगढ़ तहसील के पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम के बाद पर्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक पांडेय ने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है।

अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि लोग सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। इससे चुनाव में सपा को मजबूती मिलेगी। प्रदेश सचिव व विधानसभा अभियान प्रभारी अजय चौधरी कहा कि सदस्यता अभियान नगर के सभी वार्डों व गांवों में चलाया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजक व सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। आम आदमी घर का खर्च नहीं चला पा रहा है। मोदी सरकार ने महंगाई रोकने का वादा किया था, लेकिन, जो रसोई गैस सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था, वह अब 1150 रुपये में मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे हैं, जो दुखद है।

इसी मजबूती से पार्टी इस जुमले बाज सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान हरिनारायण यादव, वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, विष्णु उमर, गुड्डू सिंह, बलराम चौरसिया, डब्लू सिंह, वकील खान आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply