अगली सरकार भी समाजवादी पार्टी की बनेगी, अखिलेश भैया होंगे सीएम- चिनकू यादव

December 20, 2016 12:36 PM0 commentsViews: 606
Share news

संजीव श्रीवास्तव

chinku-yadav

सिद्धार्थनगर। अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित है। अखिलेश यादव पुनः यूपी के मुख्यमंत्री होंगे और उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में उत्तम प्रदेश बनेगा। भाजपा फिरकापरस्त पार्टी है, इससे लोगों को बचना होगा।

यह विचार डुमरियागंज विधानसभा सीट के टिकट के दावेदार सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव जी ही कर सकते हैं। उनके बिना यूपी के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।

चिनकू यादव ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में राग द्धेष हट कर प्रदेश के विकास की बात की है। उन्होंने लखनऊ से आगरा तक फोरलैन रोड़, लखनऊ की मेट्रो रेल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सभी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम अखिलेश यादव जी ने पूरे प्रदेश के विकास का सुनियोजित ढ़ांचा तैयार किया है।

अंत में नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा की गलत नीति से देश कराह रहा है। लोग मर रहे हैं, मगर केन्द्र की बहरी सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। जनता को यूपी के चुनावों में उन्हें सबक सिखाना ही होगा।

Leave a Reply