अखिलेश–डिम्पल की मेंबरशिप से हुई सपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

April 16, 2017 1:46 PM0 commentsViews: 247
Share news

––– पहले दिन तीन लाख लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

एस. दीक्षित

33333

लखनऊ | यूपी मे  समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ  आज से शुरू हो गया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आज निष्ठवान कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई।  सबसे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और लोकसभा सांसद डिम्पल यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उन्होंने  माता प्रसाद पाण्डेय, राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, अभिषेक मिश्र, एसआरएस यादव, शैलेन्द्र यादव (ललई), अरविन्द कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई । सपा के सदस्यता अभियान के पहले ही दिन तीन लाख से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता ली |

मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 2 महीने 15 अप्रैल 2017 से लेकर 15 जून 2017 तक चलेगा। इस अवधि में पार्टी कार्यकर्ता गांवगांव घरघर जाकर जनता को पार्टी कार्यक्रमों से अवगत कराएगें और सदस्यता अभियान चलाएंगे। पार्टी के सक्रिय सदस्य ही संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे।

 समाजवादी पार्टी के संविधान के अनुसार अब सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष के स्थान पर 5 वर्ष होगा। ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकासखंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा। सदस्यता के लिए 78599-99999 नम्बर पर मिसकाल दी जा सकती है। आनलाइन www.samajwadiparty.in/join से भी सदस्यता ली जा सकती है।  समाजवादी पार्टी के समस्त सदस्यों के लिए खादी/हैण्डलूम के वस्त्र पहनना अनिवार्य है तथा युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित पोशाक पहनना अनिवार्य होगा। 

समाजवादी पार्टी भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखती है और गांधी तथा डा. लोहिया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद में आस्था रखती है। समाजवादी पार्टी का विश्वास आर्थिक एवं राजनैतिक सत्ता के विकेंद्रीकरण में है। पार्टी शांतिमय तथा लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता देती है। इसमें सत्याग्रह तथा शंतिपूर्ण विरोध शामिल है। धर्म पर आधारित राज्य में आस्था रखने वाले किसी भी संगठन का कोई भी सदस्य समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं हो सकेगा। 

 

Leave a Reply