कांग्रेस की समीक्षा बैठक में किसान जनजगरण कार्यक्रम पर चर्चा व संगठन पर बल

February 19, 2020 1:53 PM0 commentsViews: 147
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर हर जिले में चलाए जा रहे किसान जन जागरण अभियान की अब तक की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें कार्यक्रम की समीक्षा करने के अलावा संगठन को संघर्षशील बनाने का आहवान किया गया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव  जुबेर  खान ने कहा सिद्धार्थनगर कांग्रेस का गढ़  रहा है।  हम कल्पना नहीं किए थे कि इतने कम समय में यहां के कांग्रेसी अपनी दरियादिली दिखाते हुए हर ब्लाक के हर गांव गांव में जाकर किसान जन जागरण का फार्म भरवा देंगे और लोगों की समस्या से अपने आप रूबरू होते हुए कांग्रेसी जना से सम्पर्क भी कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि आज इस जिले की प्रमुख समस्या है आवारा जानवर, जिनके कारण रोग मचाने पर निवास कर रहे हैं । खेती बचाने के लिए वही आए दिन आवारा जानवरां के कारण चौराहों पर हाईवे पर प्रमुख सड़कों पर लोग एक्सीडेंट से चोटिल भी हो रहे हैं। रसोई की गैस का दाम बढ़ाकर सरकार ने साबित कर दिया है कि वह पूरी तौर पर किसान विरोधी हो गई है। धान एवं गन्ना का मूल्य से आज कोई किसान सहमत नहीं है। इसलिए  हम कांग्रेसी किसानों के सम्मान में मैदान में रहे हैं और रहेंगे,।

बैठक में इस अवसर पर  ईश्वर चंद्र शुक्ला पूर्व प्रत्याशी,  डॉक्टर चंद्र प्रकाश उपाध्याय, अनिल सिंह पूर्व विधायक,  देवेंद्र निषाद, प्रदेश सचिव विजय सिंह जिला प्रभारी, पूर्व प्रमुख विजय सिंह, सच्चिदानंद पांडे, हमीदुल्लाह चौधरी,  मशहूर अली,  अभिनव राय, डॉ रमेश चौधरी,  देवेंद्र कुमार गुड्डू,  इश्तियाक चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, डॉक्टर मोहम्मद वासिफ, कैलाश पंछी. पप्पू राय, आसिफ रिजवी, राजन श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा , हरिप्रसाद पासवान गुल मोहम्मद इकबाल अहमद बंदर शुक्ला शुभ रात्तीसभासद, रियाज मनिहार अशोक श्रीवास्तव किस बहादुर सिंह, किस गोपाल चौधरी, एहसानुल्लाह रितेश चौधरी, अंकित शर्मा राजेश पाठक आदि उपस्थ्ित रहे। संचालन अनिल सिंह अन्नू ने किया।

 

 

Leave a Reply