मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह में 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

December 8, 2020 2:36 PM0 commentsViews: 367
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर स्थानीय कस्बा शोहरतगढ़ स्थित तहसील परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह का समारोह आयोजित किया गया जिसमें 13 जोड़ों को विवाह बंधन में बांधा गया।

जानकारी के अनुसार इइस कार्यक्रम में शोहरतगढ़  विकास खंड से आशा पुत्री रामलखन मुडिला बुजुर्ग की खुशबू पुत्री बुझारत परसिया चांदनी पुत्री राजू परसियानगर पंचायत बढ़नी से चार गुड़िया सोनी पुत्री फूलचंद सोनी माया देवी पुत्री संतोषी प्रसाद जैसवाल सलोनी पुत्री महावीर प्रसादनिशा पुत्री जुग्गिल्लाल सहित तेरह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवार के लिए एक बेहतर योजना का आरंभ कर बेटियों के जीवन को सुखी बनाने का कार्य किया है।

 इस अवसर पर विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रहा है।अब किसी भी गरीब परिवार को धन के अभाव में अपने लड़के और लड़कियों की शादी करने में असहाय महसूस नही करना पड़ेगा।

 इस अवसर पर हियुवा देवीपाटन मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा हिंदु हृदय सम्राट के रहते हुवे गरीब परिवार की बहन बेटियों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है  सामूहिक विवाह में वधू के खाते में 35 हजार रूपये दिया जा रहा है।

परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को सांसद,विधायक व प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष जफ़र आलम व अन्य अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान  एस डी एम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह , बी डी ओ एज़ाज़ अहमद , बी डी ओ बढ़नी , इ ओ शोहरतगढ़ व बढ़नी राजन गुप्ता , तहसीलदार शोहरतगढ़, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, साधना चौधरी,रविन्द्र वर्मा,  भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रेश चौरसिया, सभासद रवि अग्रवाल, संजीव जैसवाल, बाबूजी अंसारी, जगदंबिका तिवारी, ऋषभ मोदनवाल, कमलेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश, एडीओ पंचायत राम शंकर वर्मा समाज कल्याण अधिकारी ,सेक्रेटरी जगजीवन प्रसाद,राधेश्याम,शकील अहमद, मिथिलेश कुमारी के अलावा शिवचंद्र भारती, रामदास मौर्या, बालकृष्ण, अजय पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, सुखदेव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply