लाठियों से पीटने के बाद ईंटों से कूंच कर बेरहमी से होमगार्ड जवान का कत्ल

December 27, 2017 11:45 AM0 commentsViews: 731
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  बांसी कोतवाली के ग्राम पटखैली में हाम गार्ड के एक जवान की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गई। 42 साल के होमगार्ड का नाम  उदयराज मौर्य मौर्य थ। उसकी लाश गांव के बाहर आज सुबह 8 बजे पाई गई। अनुमान है कि उसकी हत्या रात में की गई। इस मामले में गावं के ही 6 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। हत्या की वजह सम्पत्ति विवाद बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि  पटखैली गांव का उदय राज मौर्य की मंगलवार रात 12 बजे से बांसी के एक बैंक पर ड्यूटी थी। जिसके लिए वह पौने गयारह बजे घर से निकला था।  आज सुबह वह घर पहूंचता उससे पहले ही गांव के बाहर उसकी लाश मिलने की खबर मिली। गांव के बाहर उदय राज की लाश पर लाठियों से पीटने और शरीर को ईंटों से कुचलने के निशान थे। जैसे पहले उसे लाठियों से पीटा गया हो और फिर ईंटों से कूंच कर उसे बेरहमी से कत्ल किया हो।

उदयसज की लाश की खबर से गांव में सनसनी छा गई। गांव वालों ने बताया की लाश में काफी अकड़ गई थी। ऐसा लगता है कि रात में  घर से निकलने के बाद ही कातिलों ने उसे मार डाला।  घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांसी कोतवाली पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।

इस प्रकरण में बांसी पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कत्ल के मामले में गांव के ही 6 लोखों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उन्होंने घटना के पीछे सम्पत्ति विवाद बताया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अभियुक्त भी तहरीर की बात सुन कर फरार हो चुके हैं।

 

 

 

Leave a Reply