शादी के तीन माह बाद ही युवती की लाश मिली, कत्ल का आरोप

February 28, 2017 5:23 PM0 commentsViews: 572
Share news

अभय कुमार

a

सिद्धार्थनगर। शादी के बाद दोंगे में ससुराल आई 23 साल की संगीता की लाश कल शाम तकरीबन 5 बजे घर में कुन्डी से लटकती पायी गयी। उस वक्त ससुराली जन वोट डालने गये थे। घटना मिश्रौलिया थाना के ग्राम मटेहना की है। संगीता के बाप ने इसे सुनियोजित कत्ल बताया है।

बताया जाता है कि संगीता का पति ध्रुव गौतम मुमबई रहता है। बतातें हैं कि उसकी सास और ननद कल खेत में काम कर रही थीं। श्वसुर वोट डालने गया था। वोट डालकर वापस आने पर पता चला कि पतोहु संगीता की लाश घर के कमरे के अन्दर छत के कुन्डी से लटकी हुई है।

संगीता गांव में गौने के बाद दोंगे में तीन माह पूर्व आई थी। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि उसे जान देनी पड़ी। यह जांच का विषय है। संगीता के पिता अलगू निवासी ग्राम भटंगवा थाना गौलहौरा ने इसे कत्ल कहा है और ससुरालियों पर इसका इलजाम लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply