संजनी की मौत में नया मोड़, मां ने दी कत्ल की तहरीर, कब्र से निकाली जायेगी लाश

June 2, 2017 12:40 PM0 commentsViews: 998
Share news

 

अमित श्रीवास्तव

नेट फोटो

नेट फोटो

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र के निहलवा गांव की संजनी की रहस्यमय मौत में नया मोड़ आ गया है। संजनी की मौत के चार दिन बाद उसकी मां दुर्गावती ने इसे हत्या की साजिश बताते हुए गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस लड़की की लाश को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम की तैयारी में लग गई है। अंजनी की मौत के बाद उसका दाह न कर दफनाया गया था।

बता दें कि गांव के  नन्दलाल की 13 वर्षीय  पुत्री  संजनी की लाश तालाब के किनारे 29 मई  को मिली थी। उस समय उसकी मौत को दुर्घटना समझ कर घर वालों ने दफना दिया। हिंदू धर्म में नाबालिेग की लाश दफनाने का प्राविधान है। उस समय तो इसकी सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी। हालांकि मां ने हत्या का कारण नहीं बताया है, लेकिन उसके साथ किसी अनहोनी की बात कही गई है।

खबर के मुताबिक कल मृतका संजनी  की माँ  तिश्रौलिया थाने पर पहुंची और इसे कत्ल का प्रकरण बताते हुए ने पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमें के लिए तहरीर दे दी।इस बारे प्रभारी थानाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि लड़की माँ ने अपने ही गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथना पत्र दिया है।मौके पर जॉच की जा रही है। जल्द ही लाश का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। लाश को कब्र से निकालने के लिए परमीशन लेनी पड़गी।

Leave a Reply