सपा की हवा है, संजय कसौधन के लिए जुट जाएं सारे समाजवादी- माता प्रसाद पांडेय

November 11, 2017 7:57 PM0 commentsViews: 479
Share news

नज़ीर मलिक

 

सिद्दार्थनगर। नगर निकाय चुनावों में पूरे प्रदेश में सपा के पक्ष में हवा चल रही है, मगर इसका मतलब ये नही की पार्टी वर्कर निश्चिंत हो जाएं। समाजवादियों को संजय कसौधन के पक्ष में अभी से जुट जाना चाहिए। ढिलाई राजनीति में घातक होती है।

उपरोक्त विचार सपा नेता और यूपी असेम्बली के पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडेय ने व्यक्त किया। श्री पांडेय आज सिद्दार्थनगर में सपा के नगरपालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय कसौधन के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रम कभी व्यर्थ नही जाता।

सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में चंद महीनों की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विकास कार्य रुक गए हैं। किसान, जवान हर तरफ परेशान है। गरीबो की पेंशन सहित कई योजनाएं रुकी पड़ी हैं। महिलाओं पे अत्याचार चरम पर हैं। ऐसे में लोग सपा शासन को पुनः याद करने लगे हैं और निकाय चुनावों में सपा को लाने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने वर्करों को चेताया कि वो प्रचार कार्य मे कोताही न करें। प्रत्याशी से कहा किकोई नाराज़ कार्यकर्ता हो तो उसे मनाने का काम करें। जीत के लिए सबको मिल कर प्रयास करना होगा। यही जीत का मूल मंत्र है।

इस अवसर पर उम्मीदवार संजय कसौधन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुझ जैसे युवा व्यापारी को टिकेट द्दे कर वैश्य समाज का मॉन बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के सिद्धान्तों पर चल कर कमजोरों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों सहित सबके हितों की लड़ाई से पीछे न हटेंगे।

इससे पूर्व माता प्रसाद पांडेय ने फीता काट कर सपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन सिंह, महिला आयोग की पूर्व सदस्य ज़ुबैदा चौधरी, वरिष्ठ नेता मुरलीधर मिश्र, मनेंद्र मिश्र, कलांम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply