संजू सिंह सदर ब्लाक की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित, बधाइयों का तांता

August 11, 2017 7:37 PM0 commentsViews: 286
Share news

 

सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ (सदर) के ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव में आज अकेले नामांकन दाखिल करने के बाद श्रीमती संजू सिंह का प्रमुख बनना तय हो गया है। इससे पूर्व अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से बसपा नेता मो जमील सिद्दीकी के भाई शफीक अहमद को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया गया था। सुजू सिंह का निर्वाचन सुनिश्चित होने के बाद उनके पति राजू सिंह को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सदर ब्लाक परिसर में उप चुनाव का नामांकन था। 83 बीडीसी मेंबरों वाले ब्लाक में प्रत्याशी के रुप में एकमात्र संजू सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन का समय समाप्त होने के बाद उनका प्रमुख बनना तय मान कर लोगों ने उनके पति राजू सिंह को घेर लिया और बधाइयां देना शुरू कर दिया। कल नाम वापसी का समय व निर्वाचन की औपचारिकता पूरी होने के बाद उन्हें विधिवत ब्लाक प्रमुख घोषित किया जायेगा।

श्रीमती संजू सिंह के न्रमुख बनने पर सांसद प्रतिनिधि राजू पाल, रमाकांत सिंह, पवन उपाध्याय, मनोज सिंह बंटी, अरविंद सिंह, राज मंगल पांडेय, प्रशस्त उपाध्याय, श्याम नारायन मौर्य, अनवारुल हक, वसीम अहमद आदि ने उन्हें बधाई दी है। संजू सिंह एवं राजू सिंह ने भी सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। बताते चलें की कि गत वर्ष हुए चुनाव में शफीक अहमद ने संजू सिंह को चुनाव में हरा दिया था। उसी के बाद से शफीक अहमद के खिलाफ अविश्वास की तैयारी राजू सिंह की बगुवाई में शुरू हो गई थी।

 

Leave a Reply