संकट और महामारी के वक्त सिर्फ कांग्रेस ने दिया देश का साथ: डा. अरविन्द

September 13, 2021 2:47 PM0 commentsViews: 98
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कोरोना महामारी हो या फिर किसानों के हित की बात, मजदूरों का पलायन हो या युवाओं के बेरोजगारी की बात या छोटे व्यापारियों की बात हो सिर्फ कांग्रेस ने ही जनता का साथ दिया है और उनके हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। जब कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गाँधी हाथरस, रायबरेली और उन्नाव की पीड़ितों की लड़ाई लड़ रही थीं तब जातिगत राजनीति करने वाले क्षेत्रीय दल भाजपा की तानाशाही सरकार के डर से दुबक कर बैठे थे। प्रियंका गांधी ने और कांग्रेस ने बनारस में हिंदुओं और धर्माचार्यों की परेशानी पर सरकार से दो दो हाथ किये तो निर्दोष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फर्जी मुकदमें में फंसाये गए डॉ० कफ़ील को न्यायिक मदद दिलवाई और उन्हें बाइज्जत बरी करवाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी।

उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द शुक्ल ने ” जवाब दो” पदयात्रा के दौरान कही। यात्रा शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्येक न्याय पंचायत से होकर गुजर रही है। रविवार को यह यात्रा तुलसियापुर चौराहे पर थी। अपने उद्बोधन में डा. अरविन्द ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस की जनहित की नीतियों, संविधान और लोकतंन्त्र के बारे में सामाजिक समरसता का महत्व विस्तार से बताया।

उन्होंने जनता को समझाया कि किस प्रकार क्षेत्रीय दलों ने भाजपा के समक्ष अपने हथियार डाल दिये हैं और चुपचाप जनता पर हो रहे अत्याचार पर मौन हैं। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष बढ़नी भानुदत्त शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष शोहरतगढ़ इकबाल अहमद, नगर अध्यक्ष शोहरतगढ़ वाहिद खान, नगर अध्यक्ष बढ़नी दुर्गेश त्रिपाठी, श्याम लाल शर्मा, योगेश मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जुटी जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Leave a Reply