कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने डुमरियागंज सांसद के आवास पर प्रर्दशन कर दिया ज्ञापन

December 21, 2020 1:49 PM0 commentsViews: 315
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में सिद्र्थनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानून वापस लेने की मांग की। प्रस मौके पर सांसद पाल आवास पर नहीं थे। उनका ज्ञापन उनके प्रतिनिधि ने लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कृषि सुधार कानून की आड़ में भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को तबाह करके उन्हें पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। जिसका कांग्रेस पार्टी तब तक विरोध करती रहेंगी जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून वापस नहीं लेंगी।

 कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़ कर कृषि सुधार कानून को वापस लेना ही पड़ेगा।

इसके लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार है। कांग्रेसियों ने सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दिनेश वर्मा, कैलाश पंछी, अनिल सिंह अन्नू, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, प्रदीप ठकुराई, रियाज मनिहार, जितेंद्र, जुबैर खान, दिनेश मिश्र, अकरम अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply