सांसद खेल महाकुंभ 19 से रन फार यूनिटी से शुरु होगा, चलेगा 24 नवंबर तक

November 14, 2021 7:33 PM0 commentsViews: 124
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव 2021 में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन 19 नवंबर को शहर में आयोजित रन फार यूनिटी से होगा। इस मौके पर स्टेडियम में विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हैं। सांसद खेल कुंभ का उद्घाटन 19 नवंबर को स्टेडियम से निकलने वाली रन फार यूनिटी से होगा, इसके साथ जनपद के 75 स्थानों पर भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसमे वालीबाल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, फुटबाल प्रतियोगिताएं होंगी।

सूचना विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बीएसए ग्राउंड पर 20 और 21 नवंबर को वालीबाल पुरुष एवं महिला वर्ग, 22 और 23 नवंबर को कबड्डी पुरुष एवं महिला, 23 एवं 24 नवंबर को ताइक्वांडो की प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में होने वाली प्रतियोगिताओं में 20 और 21 नवंबर को एथलेटिक्स, 22 और 23 नवंबर को शतरंज, 22 और 23 नवंबर को खो-खो महिला वर्ग, 20 और 21 नवंबर को बैडमिंटन पुरुष, महिला वर्ग जूनियर एवं सीनियर वर्ग, 21 और 22 नवंबर को टेबुल टेनिस पुरुष, महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग, 22 और 23 नवंबर को फुटबाल पुरुष वर्ग का होगा।

प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन के साथ स्टेडियम में आफलाइन भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वालीबाल के लिए रत्नेश सिंह के मोबाइल नंबर 9452085856, एथलेटिक्स के लिए सोनू गुप्ता के नंबर 7800554491, कबड़डी के लिए रवीद्र गुर्जर के नंबर 9760005085, बैडमिंटन के लिए रवि अग्रवाल, खो-खो के लिए उपेंद्र उपाध्याय के नंबर 7752863711, फुटबाल के लिए सुनील कुमार के नंबर 8318373734, ताइक्वांडो के लिए विद्यासागर साहनी के नंबर 9161612080, शतरंज के लिए अरुण त्रिपाठी के लिए नंबर 9918022274, टेबल टेनिस के लिए फरीदा सिद्दीकी 9145640127 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन देने के लिए नीचे दिए गए गूगल फॉर्म पर क्लिक करें।

Leave a Reply