सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओ में निखार आता है
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवरत्नप्पा की अध्यक्षता और सांसद जगदंबिका पाल की उपस्थिति में सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन आयोजन समिति के सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने किया।
सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष और सांसद जगदंबिका पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार चार वर्षो से होता चला आ रहा है। हमारे जनपद के हजारों खेल प्रतिभाएं जिनका कोई उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा था उनको सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग कराकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सांसद खेल महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और सांसद आयोजन समिति के विधानसभा प्रभारीयों के साथ चर्चा कर विकासखंड स्तरीय तथा जनपद स्तरीय खेल तिथियां के निर्धारण पर विधिवत चर्चा की।
सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद जगदंबिका पाल ने 25 से 28 नवंबर तक विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की घोषणा भी की। विकासखंड स्तरीय आयोजन के बाद युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा स्तर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बेसिक शिक्षा विभाग में आयोजित परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए खेल के तिथियां का आयोजन किया है।
बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, युवा कल्याण अधिकारी, देवेंद्र पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी, व्यायाम शिक्षक रविंद्र गुर्जर, रत्नेश सिंह, सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित विधानसभा प्रभारी रिंकू पाल, अखंड प्रताप, राजू पाल, कमलेश चौरसिया, सबलू साहनी, सूर्य प्रकाश पांडे पहलवान, प्रिंस शर्मा अमरेंद्र प्रताप सिंह, वसीम रिजवी, सच्चिदानंद पांडेय, उमेश पांडे, त्रियुगी चौहान, अनूप यादव राकेश पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्रा, मनोज जायसवाल, अर्चना जायसवाल उपस्थित रहे।






