सांसद पाल ने किया शोहरतगढ़ में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम

July 14, 2022 5:59 PM0 commentsViews: 175
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के विधानसभा शोहरतगढ़ के चिल्हिया मंडल मे बूथ संख्या 207 मरवटिया कुर्मी तथा बूथ संख्या 188 सूर्यकुडिया में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजीयावन मौर्या रहे। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने तथा  संचालन पूर्व जिला महामंत्री रामकृपाल चौधरी ने किया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम शंकर यादव, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज चौबे, बूथ अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी, सूर्य प्रकाश पांडे, नर्वदेश्वर मणि सहित सकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply