सनसरी गांव में आग से एक घर जला, सारा सामान जल कर खाक, भारी नुकसान

November 9, 2016 1:03 PM0 commentsViews: 321
Share news

ओजैर खान

sansari

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के ग्राम सनसरी में एक व्यक्ति के घर में आग लगने से घर में रखा सब सामान जल कर स्वाहा हो गया। पीड़ित व्यक्ति का नाम कलीम पुत्र मुंशीरजा बताया जाता है। घटना आज बुधवार 9 बजे सुबह की है। आग लगने का कारण बिजली क तार से निकली चिंगारी बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे के आस कलीम के घर से आग के पचटें निकलने लगीं। घर के सब लोग घबराहट में बाहर भाग निकले। चूंकि उसके पक्के मकान से सटा एक हिस्सा छप्पर का है, इसलिए आग तेजी से फैल गई।

बताया जाता है कि आग की लपटें देख कर गांव के लोग मदद को दौड़े। सबके सामूहिक प्रयास से दो घंटे में आग पर काबू पर लिया गया। कलीम के मुताबिक इस घटना में घर में रखा 35 कुतल धान के अलावा घर के सभी लोगों के कपड़े, बर्तन, घर में रख साइकिल आदि सब जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।

Leave a Reply