संस्कार भारती सिद्धार्थनगर द्वारा मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम

November 7, 2022 8:17 PM0 commentsViews: 305
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। देव दीपावली के शुभ अवसर पर संस्कार भारती सिद्धार्थनगर द्वारा पुरानी नौगढ़ के तुलसी घाट पर (डोमराजा पुल) पर 5100 दीपक जलाकर दीपउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश दत्त त्रिपाठी व प्रान्त उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह रहे।

संस्कार भारती सिद्धार्थनगर के जिला महामंत्री एमपी. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर संरक्षक अरुण कुमार प्रजापति, संरक्षक शंभू नाथ गुप्ता, गोविंद ओझा, अमित कुमार त्रिपाठी, नितेश पाण्डेय, राम शंकर पांडेय, पंकज पासवान, विकास शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, मेराज अहमद, अनिरुद्ध मौर्य, दुर्गेश मिश्रा, बबिता बंका, सविता सिंह, रिचा जायसवाल, पुष्पा बंका, शिवानी सिंह, पूनम शुक्ला आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply