संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश रथयात्रा, विधायक राही ने किया स्वागत
आजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जयंती अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई पावन वंदन कलश रथ यात्रा का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चरणों में नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि संत रविदास जी के समता, सद्भाव, मानवता एवं सामाजिक समरसता के संदेश आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि उनकी शिक्षाएं हम सभी को जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एक समता मूलक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर मुख्यरूप से सदर विधायक प्रतिनिधि व युवा भाजपा नेता सत्य प्रकाश राही, महामंत्री फते बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष पंकज, मंडल अध्यक्ष व सभासद सतीश रस्तोगी, पूर्व नगर अध्यक्ष अर्चिस्मान मिश्रा, आईटी संयोजक विक्की रस्तोगी, कार्यमंत्री गगन श्रीवास्तव, बालमुकुंद पाठक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






