संतोष कुमार द्विवेदी बनाए गए सिद्धार्थनगर के जिला सूचना अधिकारी
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। रिक्त चल रहे जिला सूचनाधिकारी पद पर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा संतोष कुमार द्विवेदी को जिला सूचना अधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है, संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मंगलवार 16 जून 2026 को पूर्वान्ह में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के समक्ष कार्यभार ग्रहण किया है। नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी 2018 बैच के यूपीपीसीएस से चयनित हुए हैं।
श्री द्विवेदी इससे पूर्व जनपद अंबेडकर नगर, अयोध्या एवं बहराइच में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिला सूचना कार्यालय सिद्धार्थनगर पहुंचकर कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता किया। जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं जिला प्रशासन के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में समन्वय बनाकर कार्य करना प्राथमिकता होगी।





