प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव दिल्ली में अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित

December 25, 2019 1:44 PM0 commentsViews: 381
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न, कवि व पत्रकार के रूप में विख्यात स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित अटल स्मृति सम्मान 2019 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्राप्त विवरण के अनुसार प्रेस क्लब अध्श्क्ष को नई दिल्ली के एन.डी.एम.सी. सभागार में भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य सत्य नारायण जटिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा राज, उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश पासी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हरिनाथ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद आदि की मौजूदगी उलेखनीय रही।

इस बड़ी उपलब्धि के लिए जनपद के प्रत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को  बधाई दी है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नजीर मलिक ने कहा कि उन्हें  गर्व है कि उनके अनेक सहयोगी आज पत्रकारिता के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। संतोष श्रीवास्तव भी उनमें से एक देदीप्यमान नक्षत्र हैं।

 

Leave a Reply