गठबंधन की सीटें घोषित, पूर्वांचल की तमाम सींटे बसपा को, डुमरियागंज से आफताब लडेंगे चुनाव

February 21, 2019 5:10 PM0 commentsViews: 2555
Share news

— डुमरियागंज से बसपा के आफताब आलम, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और संतकबीर नगर से  कुशल तिवारी लडेंगे चुनाव   

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन के बाद दोनों दलों की सीटों का एलान हो गया है। इसकी घोषणा अख्रिलेश और मायावती ने एक संयुक्त हस्ताक्षर वाले पत्र के माध्यम से कर दिया है। पूर्वांचल की तमाम महत्वपूर्ण सीटें बसपा के हिस्से में गई हैं। बसती मंडल की सभी सीटें बसपा को मिली हैं। जिले की डुमरियागंज लोकसभा सीट से बसपा के आफताब आलम के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।

सपा बसपा की ओर से जारी संयुक्त विज्ञिप्ति के मुताबि बसपा को जिन अड़तीस सीटों को दिया गया है उसमें पूर्वांचल की तमाम प्रतिष्ठित सीटें हैं। इनमें पूर्वांचल की अकबरपुर. अम्बेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, देवया, बांसगांव, लालगंज, घोषी, सलेमपुर, जौनपुर, मछली शहर, गाजीपुर, भदोही आदि लोकसभा सीटें शामिल हैं।

बस्ती मंडल की तीनों सीटें सपा को

जहां तक बस्ती मंडल का सवाल है यहां कि तरनों लोकसभा सीट  बसपा के खाते में गई हैं।  इनमें डुमरियागंज सीट से आफताब आलम, आलम, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी व संतकबीर नगर से कुशल तिवारी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हैं और बसपा में लोकसभा सीट प्रभारी ही उम्मीद वार होता है। इसलिए इन तीनों नेताओं को अब पार्टी उम्मीदवार के रूप में देखा जापा चााहिए।

बसपा खेमे में खुशी का माहौल

इस लिस्ट के जारी होते ही सिद्धार्थनगर में बसपा के खेमे में खुशी छाई हुई है। लोग आपस में एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं,  लेकिन सवाल गठबंधन का है, इसलिए इसलिए शोरशराबास नहीं किया जा रहा है। फिलहाल बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम, मंडल क्वार्डीनेटर पीआर आजाद, जिला महामंत्री शमीम अहमद आदि कहते है कि इस बार बसपा यहां से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। अनुशासनिक कारणों से वे कुछ अधिक नही कहते, लेकिन सीट बसपा के खाते में जाने से बसपाइयों में काफी जोश है।

Leave a Reply