योगी सरकार से उम्मीदें टूटीं, निकाय चुनाव में सपा की जीत होगी– फरहान खान

November 3, 2017 4:07 PM0 commentsViews: 692
Share news

अनीस खान

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।  भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते ही यूपी में योगी सरकार के चंद महीनों के शासन में जनता की उम्मीदें टूट चुकी हैं। अब वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इसी लिए इस बार शहरी क्षेत्र के निकाय चुनावों में सपा की जीत के आसार दिखने लगे हैं।

यह बात डुमरियागंज के युवा सपा नेता फरहान अहमद खान ने कही। वह कपिलवस्तु पोस्ट से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मध्यवर्ग भाजपा से बेहद खफा है। केन्द्र सरकार ने गैस सिलेंडरों के दाम में 94 रुपये की बृद्धि कर मध्यम वर्गीय परिवारों की हालत खस्ता कर दी है।  आज कोई भी गृहणी मोदी और योगी की सरकार को बख्शने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि राशन से लगायत सब्जी की महंगाई आसमान पर है। गत सरकार में चार सौ से कम पर मिलने वाला गैस सिलेंडर 900 सौ पर पहुंच गया है। रेल किराया में 70 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। किताबें महंगी हुई हैं और इनकी सरकारे खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित करने की नीति बना रही हैं। उन्होंने कहा कि  यह सरकार सबको बेहतर खाना देने के बजाये खिचड़ी देने पर तुली है।

अन्त में उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को चाहिए कि आने वाले निकाय चुनावों में सपा को वोट दें। डुमरियागंज, बांसी, सिद्धार्थनगर आदि निकायों में सपा के प्रति जनता का रुझान स्पष्ट देख जा रहा है। इसलिए जनता को भ्रमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव की जीत प्रदेश में सत्ताधारी दल के पतन की शुरुआत बनेगी।

 

 

 

Leave a Reply