बाबा साहब का सम्मान नही करती हैं भाजपा: उग्रसेन सिंह

February 5, 2025 4:20 PM0 commentsViews: 120
Share news

अजीत सिंह 

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेखुईया सेक्टर में सपा द्वारा पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम किया गया। पीडीए जन चौपाल में पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र एवं बाबा साहब के दिये संविधान का सम्मान नही करती हैं। आने वाले 2027 में पीडीए समाज संविधान विरोधी भाजपा सरकार को हटाने का काम करेगी। 

कार्यक्रम का संचालन छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर तथा अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव द्वारा की गयी। ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी सुरेंद्र यादव, टिकोरी यादव, मुस्तफा प्रधान, राजकुमार, रामू यादव, गुड्डू सिंह, करीमुल्लाह, श्यामलाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply