सरकार के विरोध में सपा का जबरदस्त प्रदर्शन, राज्पाल को 25 सूत्रीय ज्ञापन

August 9, 2019 3:20 PM0 commentsViews: 329
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  प्रदेश सरकार की जवविरोधी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय कलक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी का जबरदस्त धरना और प्रदर्शन हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और सभा कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 25 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

मिली जानकारी के अनुसार आज पूरे जिले के सपा कार्यकर्ता पूवान्ह कलेक्ट्रट परिसर पहुंचे उनके थों में झंडे थे वे प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ नारे लगा रहे थे।  उनमें उन्नाव कांड को लेकर भारी आक्रोश था, जिसमें एक भापा विधायि पर रेप का आरोप लगा है।

धरना स्थल पर एक सभा भी हुई जिसे सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व प्रत्याशी चिनकू यादव व उग्रसेन सिंह आदिन ने सोनभट्र कांड में हुई हत्याओं सहित युवाओं के उत्पीड़न, आरक्षण को हटाने की सजिश ानन मफिǃयाओं की निरंकुशता  व गिरती स्वास्थ्य सेवाओं का मामला उठाया।

इन नेताओं ने कहा कि वत्रमान सरकार में कानून व्यवस्थाहो गई है। उन्नाव में एक बेबस महिला से भाजपा नेता द्धारा ब्लात्कार इस सरकार के माथे पर कलंक है। नेताओं ने कहा कि इंसपेक्टर राज ने नोटबंदी से टूट चुके छोटे दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है।विकास  ठप है स्वास्थ् सेवायें चरमराई हुई हैं। ऐसे में इस सरकार को बने रहने का हक नही है। कुल मिला कर लाकतंत्र पर भेड़तंत्र भारी है।

अन्त में सपा नेताओं ने 25 सूत्री मांगों  का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौपा। क्रान्ति दिवस ९ अगस्त के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा, समाजवादी युवजन सभा के कमाल खान, जिला उपाध्यक्ष सरफराज भ्रमर, प्रवक्ता विजय यादव, बबूराम यादव,  पूर्व प्रमुख तौलेश्वर निषाद, अनीता द्धिवेदी,  दिलीप पाठक, एम के नेहाल रिजवी, बदरे आलम, इन्द्रासना त्रिपाठी, अम्किेश श्रीवास्तव जिला सचिव अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply