‘वोट चोर गद्दी छोड़’ ‘आजम खां को रिहा करो’ जैसे नारे के साथ सपा का प्रदर्शन

August 21, 2025 11:46 AM0 commentsViews: 86
Share news

मंहगाई, भगष्टाचार के अलावा आजम खां की रिहाई के पक्ष

में सपाइयों ने पहली बार प्लेकार्ड लहराया और नारबाजी की

 

नजीर मलिक

सपा के पदर्शन में आजम खां के पक्ष में लहराता प्ले कार्ड

सिद्धार्थनगर। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पुलिसिया उत्पीड़न, किसानों के समक्ष खाद के संकट लेकर सपाइयां ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया सपाइयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम गौरव श्रीवास्तव को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता वोट चोर-गद्दी छोड़ तथा आजम खान को रिहा करो जैसे राजनीतिक नारे भी लगा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आजम खान के समर्थन में प्ले कार्ड लहराये और नारे लगाये। लगता था जैसे प्रदेश में चुनावी मुहिम शुरू की जा रही हो।

कलक्ट्रेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते सपाई

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नाकामी के चलते पूरे प्रदेश में खाद संकट खड़ा हो गया है। सरकार खाद संकट को दूर करने के बजाय किसानों पर लाठी बरसा रही है। यह सरकार धर्म और जाति के आधार पर पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अधिकारी सरकार की वाहवाही लूटने के चक्कर में जनता, बेरोजगारी, किसानों की समस्या को निराकरण नहीं करा पा रहे है। अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण सभी विभागों में लूट मची है। अधिकारी जनता का शोषण करने में मस्त है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म व लूट की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। अन्य कई नेताओं ने इसे वोटचोरों की सरकार की भी संज्ञा दी तथा वरिष्ठनेता आजम खान को रिहा करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने भी प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर- गगद्दी छोड़‘ तथा आजम खान को रिहा करो जैसे नारे जोर शोर से लगाये। आम तौर से सपा के प्रदर्शनों में आजम खान के पक्ष में नारे नहीे लगााये जाते। मगर इस बार ऐसा लगा कि आगामी चुनाव के मद्द नजर सपा कोई नई रणनीति बना रही है। याद रहे कि गत दिनों विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर सीएम योगी पर तंज कसा था।

धरने में विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, अजय चौधरी, उग्रसेन प्रताप सिंह, इंद्रासना त्रिपाठी, कमाल अहमद खान, मो. इदरीस पटवारी, चमन आरा रायनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply